सोलन. हिमाचल का पहला ‘बुक हब’ सोलन में स्थापित हुआ. ‘बुक हब’ का शुभारंभ मुख्य सचिव वी.सी. फारका ने किया. अब जल्द ही उपायुक्त कार्यालय के पुराने भवन में पाठकों के लिए रीडिंग रूम के साथ-साथ पूर्ण पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा.
इस ‘बुक हब’ की पहली मंजिल में रीडिंग रूम बनाया गया है. जहां पर एक साथ 150 लोग बैठकर किताब पढ़ सकेंगे. यह रीडिंग रूम सुबह 6.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला रहेगा. जल्द ‘बुक हब’ को डिजिटल किए जाने की योजना है. साथ ही यहां पर युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. युवाओं के लिए प्रति सप्ताह व्याख्यान एवं विचार-विमर्श श्रृखंलाएं भी आयोजित की जाएंगी.
इस मौके पर सचिव वी.सी. फारका ने कहा कि ‘बुक हब’ को इस तरह से विकसित किया जाए कि की ऐसी सुविधाएं हिमाचल के स्मार्ट सिटी में भी न हों. यह ‘बुक हब’ आने वाले समय में विभिन्न रूपों में युवाओं, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के लिए सहायक सिद्ध होगा. जिला प्रशासन सोलन की इस नई पहल के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.