हमीरपुर(बड़सर). बिझड़ी में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की. बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इस मौके पर साध्वी निरंजन ज्योति ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं है. महिलायें और लड़कियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल में विकास करवाने में असमर्थ रहे हैं. प्रदेश को कांग्रेस मुक्त किया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए थे और महिलाओं की वजह से वोटों की बरसात हुई थी. उसी तरह हिमाचल में भी महिलाएं भाजपा के लिये वोट बरसांयेगी. हिमाचल प्रदेश में सांसद अनुराग ठाकुर के पिता के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन होगा .
प्रदेश सरकार रही असमर्थ
यहां पर अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार अच्छा शासन चलाने में असमर्थ रही है. प्रदेश आईजी जेल में है और मुख्यमंत्री बेल पर हैं तो कैसे हिमाचल प्रदेश का विकास होगा. प्रदेश में लोकप्रिय ,कर्मठ और योग्य छवि वाले व्यक्तियों को हाईकमान द्वारा टिकट दिया जायेगा.
इसके अतिरिक्त बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि बड़सर के विधायक एवं सीपीएस इन्द्र दत्त लखनपाल विकास करवाने में असमर्थ रहे हैं. उन्होंने केवल अपना विकास किया है. बड़सर में खनन माफिया, शराब माफिया, भ्रष्टाचार बढ़ा है. जिसका जवाब जनता उन्हें विधानसभा चुनावों में देगी.
इस मौके प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष माया शर्मा, व जिला महिला मोर्चा सदस्यों और कई महिलों ने भाग लिया.