सिरमौर(नाहन). भाजपा नेत्रियों ने बुधवार को एक तरफ जहां 2 नवम्बर को नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए शहरवासियों को निमंत्रण दिया. वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की. भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने आज अपने नगर प्रचार के दौरान शहर के वार्ड नम्बर 12 में डोर-टू डोर प्रचार किया और बिंदल के लिए लोगों से समर्थन मांगा.
महिला नेत्रियों ने कहा कि देश की अधिकतर महिलाओं का विश्वास नरेन्द्र मोदी पर है और मोदी की रैली में भारी संख्या में महिलाएं जुटेंगी. महिला नेत्रियों ने नाहन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया.