मंडी. कांग्रेस जाने वाली है इसलिए अब वह पदयात्रा करने जा रही है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो.प्रेम कुमार धूमल ने मंडी संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथ यात्रा पूरी होने के मौके पर कही. उन्होनें मंडी में कहा कि “सभी 14 हल्कों में लोगों ने गर्मजोशी के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया. यही नजारा पूरे प्रदेश की यात्राओं में देखने को मिला है. जनता चुनावों को लेकर अति उत्साहित है. कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि चुनाव अगस्त या सितंबर में ही हो जाएं. रथ यात्राओं के बाद भी भाजपा के प्रचार-प्रसार का सिलसिला जारी रहेगा.’ अब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पद यात्राओं के माध्यम से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में दलित स्वाभिमान सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा और 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पूरी
PT DESK
July 5, 2017
Updated 2017/07/05 at 9:30 AM
Leave a comment
Latest News
Weather
32
°C
Delhi
clear sky
32°
_
32°
45%
2 km/h
Sat
35 °C
Sun
36 °C
Mon
36 °C
Tue
36 °C