ऊना. ग्राम पंचायत मलाहत में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई है. मृतका की पहचान विमला देवी के रूप में हुई है. 47 साल की यह महिला आवारा पशुओं से अपने खेत को बचाने के लिये गई हुई थी, कि अचानक घांस में छिपे हुए सांप ने महिला को डस लिया. इसके बाद परिवार वालों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन ज़हर पूरे शरीर में फैलने की वजह से महिला की मौत हो गई.
डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है. इस मामले में जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मलाहत गांव में लावारिस पशुओं से परेशान किसान अपने खेतों की रखवाली के लिए खेतों में गए हुए थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया. मालूम हो कि कि बरसात के मौसम में अब तक लगभग एक दर्जन लोगों की मौत सांप के डसने से हो गई है.