नई दिल्ली. 2025 का बहुप्रतीक्षित Asia Cup T20 Tournament आखिरकार आधिकारिक रूप से घोषित हो गया है। Asian Cricket Council (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने शनिवार को पुष्टि की कि यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर 2025 तक United Arab Emirates (UAE) में खेला जाएगा। यह आयोजन T20 World Cup 2026 की तैयारी के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।
मेजबानी को लेकर विवाद खत्म, अब तैयारियां तेज़
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते इस टूर्नामेंट के आयोजन स्थल को लेकर लंबे समय से असमंजस की स्थिति थी। भारत ने मूल रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, लेकिन Hybrid Model Agreement के तहत अब भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। यह समझौता Champions Trophy 2025 के समय हुआ था।
India vs Pakistan: 14 सितंबर को दुबई में महामुकाबला
India और Pakistan को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों के बीच महामुकाबला 14 सितंबर 2025 को Dubai International Cricket Stadium में होगा। Group A में India, Pakistan, UAE और Oman शामिल हैं, जबकि Group B में Bangladesh, Sri Lanka, Afghanistan और Hong Kong को जगह मिली है।
Format: 8 टीमें, सुपर फोर और फिर फाइनल
Asia Cup 2025 में कुल 8 टीमें भाग लेंगी:
Group A: India, Pakistan, UAE, Oman
Group B: Bangladesh, Sri Lanka, Afghanistan, Hong Kong
प्रत्येक ग्रुप से Top 2 Teams सुपर फोर में पहुंचेंगी। इसके बाद Final Match 28 सितंबर को होगा।
India पिछली बार की Champion Team
भारत Asia Cup 2023 Winner के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरेगा, जब उन्होंने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। हालाँकि, T20 Format Champion Sri Lanka है, जिसने 2022 के फाइनल में Pakistan को हराया था।
Official Statement: ACC अध्यक्ष ने क्या कहा?
Mohsin Naqvi ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि ACC Men’s Asia Cup 2025 अब आधिकारिक तौर पर 9 से 28 सितंबर तक UAE में आयोजित होगा। हम शानदार क्रिकेट एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं। टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।”