नई दिल्ली. आगामी Assam Assembly Elections 2026 और Tamil Nadu Assembly Elections 2026 से पहले कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उम्मीदवारों के चयन के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटियों में वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
प्रियंका गांधी को असम की बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। यह कमेटी असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग का काम करेगी।
खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश प्रभारी पद छोड़ने के बाद यह प्रियंका गांधी की पहली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी है। इससे पहले वे यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रभारी के तौर पर काम कर चुकी हैं।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में टीएस सिंहदेव की एंट्री
AICC ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि दक्षिण भारत में संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है।
अन्य राज्यों के लिए भी नियुक्तियां
कांग्रेस ने 2026 में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अन्य राज्यों में भी स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है—
केरल: पूर्व राज्यसभा सांसद मधुसूदन मिस्त्री
पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ नेता बी. के. हरिप्रसाद
2026 में चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव
चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग (ECI) आने वाले महीनों में चुनाव तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
Assam Assembly Election 2026
कुल सीटें: 126
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त: 20 मई 2026
संभावित चुनाव: मार्च–अप्रैल 2026
मुख्य मुकाबला: BJP-led NDA बनाम Congress-led Opposition
क्षेत्रीय दल AIUDF भी अहम भूमिका में
असम पूर्वोत्तर भारत का राजनीतिक रूप से अहम राज्य माना जाता है, जहां चुनाव के नतीजों पर राष्ट्रीय राजनीति की भी नजर रहेगी।
West Bengal Election 2026 पर सबकी नजर
West Bengal Assembly Election 2026 में—
कुल सीटें: 294
संभावित चुनाव: मार्च–अप्रैल 2026
वर्तमान सरकार: TMC (ममता बनर्जी)
2011 से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि BJP आक्रामक चुनावी रणनीति के साथ मैदान में है। मुद्दों में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और शासन प्रमुख रहने की संभावना है।
कांग्रेस की रणनीति क्या कहती है?
प्रियंका गांधी और टीएस सिंहदेव जैसे नेताओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस यह संकेत दे रही है कि वह Candidate Selection Process को मजबूत कर 2026 Assembly Elections में आक्रामक चुनावी रणनीति अपनाने जा रही है।
