मंडी(सुंदरनगर). भारत में आयोजित हुए फीफा वर्ल्ड कप 2017 के प्रायोजक रहे बैंक ऑफ बड़ौदा रहा. जिसको कई फुटबॉल संगठनों ने सराहा है. इसी कड़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा के फीफा वर्ल्ड कप 2017 के सहभागी होने पर डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की फुटबॉल की टीम ने फुटबॉल को बढ़ावा देने वाली बैंक ऑफ बड़ौदा की सोच का सम्मान करते हुए स्वयं को बैंक ऑफ़ बड़ौदा परिवार के साथ जोड़ा.
सुंदरनगर तथा मुकुल शर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा सुंदरनगर ने संयुक्त रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के फुटबॉल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के तौर पर टी-शर्ट्स एवं स्कूल को भेंट स्वरूप फुटबाल दिया.
इसी उपलक्ष्य में बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यलय चंडीगढ़ से विशेष रूप से रीजनल मार्केटिंग मैनेजर चंडीगढ़ निशांत कटारिया और जॉइंट मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ौदा राजीव मौजूद रहे. इस उपलक्ष्य पर पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री मोहित चुघ ने क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती सम्मिता सचदेव व बैंक ऑफ बड़ौदा परिवार का धन्यवाद किया.