नई दिल्ली. बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) का ऐलान होते ही सियासी माहौल गरमा गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को दो चरणों में मतदान की तारीखों की घोषणा की पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर 2025 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी दलों में हलचल तेज हो गई है, खासकर गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गहन मंथन जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024 ने विधानसभा लड़ाई की रूपरेखा तय की
2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 सीटें जीतीं। गठबंधन को कुल 47.23% वोट शेयर मिला।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) : 12 सीटें | वोट शेयर – 20.52%
जनता दल (यूनाइटेड) : 12 सीटें | वोट शेयर – 18.52%
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) : 5 सीटें | वोट शेयर – 6.47%
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) : 1 सीट (गया) | वोट शेयर – 1.14%
रालमो (Rashtriya Lok Morcha) को 0.58% वोट मिला।
NDA का विधानसभा सेगमेंट में प्रदर्शन
अगर इन लोकसभा नतीजों को विधानसभा सीटों में परिवर्तित किया जाए तो तस्वीर कुछ ऐसी बनती है —
JDU आगे रही – 74 विधानसभा क्षेत्रों में
BJP आगे रही – 67 विधानसभा क्षेत्रों में
LJP (राम विलास) – 29 सीटों पर बढ़त
HAM – 4 सीटों पर बढ़त
इस तरह NDA कुल 174 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रही थी।
महागठबंधन की स्थिति – RJD बना मुख्य स्तंभ
महागठबंधन (Mahagathbandhan) को बिहार में 9 लोकसभा सीटें मिलीं, और उनका कुल वोट शेयर 39.21% रहा।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) : 4 सीटें | वोट शेयर – 22.14%
कांग्रेस (INC) : 3 सीटें | वोट शेयर – 9.20%
भाकपा (माले) लिबरेशन [CPI-ML(L)] : 2 सीटें (करकट और आरा) | वोट शेयर – 2.99%
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) : 2.71%
भाकपा (CPI) : 1.30%
भाकपा (मार्क्सवादी) : 0.87% | कोई सीट नहीं
विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन की बढ़त
विधानसभा सेगमेंट्स के अनुसार,
RJD आगे रही – 36 सीटों पर
कांग्रेस – 12 सीटों पर
भाकपा (माले) – 12 सीटों पर
भाकपा और VIP – 1-1 सीट पर आगे
इस तरह महागठबंधन कुल 62 विधानसभा सीटों पर आगे रहा।
विश्लेषण: कौन मजबूत और कौन कमजोर
2024 के नतीजों से साफ है कि बिहार में मुकाबला फिर NDA बनाम महागठबंधन के बीच होगा। जहां NDA को लोकसभा में स्पष्ट बढ़त मिली, वहीं RJD के नेतृत्व में विपक्ष भी 60 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।
