नई दिल्ली. Bihar Assembly Elections 2025 की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं और अब Aam Aadmi Party (AAP) ने बड़ा ऐलान करते हुए पूरे राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।तरैया विधानसभा क्षेत्र में AAP के संभावित प्रत्याशी मनोरंजन सिंह ने जन संपर्क अभियान के दौरान मीडिया को बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष Rakesh Yadav के नेतृत्व में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है।
तरैया से नोरंजन सिंह होंगे Candidate?
तरैया में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान यह संकेत मिला कि AAP की तरफ से मनोरंजन सिंह इस सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। उनकी सादगी, पारदर्शिता और सामाजिक सेवा में सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में उनका जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भी बैठक में AAP को समर्थन देने का आश्वासन दिया और मनोरंजन सिंह को मजबूत जनसमर्थन मिलने लगा है।
जनसंपर्क अभियान में जोरदार रिस्पॉन्स
मनोरंजन सिंह ने इसुआपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर जनता से संवाद किया। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में AAP सरकारों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली, पानी, मोहल्ला क्लीनिक, वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण और मुफ्त तीर्थ यात्रा योजनाएं का जिक्र करते हुए कहा किबिहार की जनता भी अब वैसी ही जवाबदेह और जनहितकारी सरकार चाहती है, जैसी दिल्ली और पंजाब में दिखी है। उन्होंने दावा किया कि बदलाव की हवा तरैया से शुरू हो चुकी है और इस बार जनता झाड़ू के निशान पर वोट कर बदलाव की नींव रखेगी।
बिहार में क्या दिल्ली मॉडल दोहराएगी AAP?
AAP की इस आक्रामक चुनावी घोषणा से बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और बीजेपी के पारंपरिक समीकरणों के बीच AAP एक ‘Third Front’ की संभावना बनती दिख रही है।
यदि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन और मुद्दा आधारित राजनीति के साथ मैदान में उतरती है, तो वह पारंपरिक राजनीतिक दल को सीधी टक्कर दे सकती है। बिहार में आम आदमी पार्टी की यह रणनीति न केवल चुनावी समीकरण बदलने की क्षमता रखती है, बल्कि यह एक नए राजनीतिक आख्यान को भी जन्म दे सकती है—जहां मुद्दे, पारदर्शिता और सेवा का ट्रैक रिकॉर्ड प्राथमिकता होगा।