नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी और सांसद के. लक्ष्मण द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन आज दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में ही संपन्न होगी।
नामांकन की जांच और वापसी का समय तय
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जाएगी, इसके बाद शाम 6 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो मतदान (Polling) की प्रक्रिया कल आयोजित की जाएगी। उसी दिन नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी और BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।
Electoral College करेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के Electoral College द्वारा किया जाता है। इसमें: National Council और State Councils के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। पार्टी संविधान के अनुसार, यह प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र के तहत पूरी की जाती है।
वर्तमान में जेपी नड्डा संभाल रहे हैं पद
फिलहाल BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) हैं। उन्हें जून 2019 में National Working President नियुक्त किया गया था इसके बाद जनवरी 2020 में वे निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने गए उन्होंने उस समय अमित शाह का स्थान लिया था, जो बाद में केंद्र सरकार में गृह मंत्री बने।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष के चयन से आगामी संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारियों को दिशा मिलेगी, खासकर आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र। BJP के इस अहम संगठनात्मक चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका पार्टी की नीति, संगठन और चुनावी अभियान में बेहद निर्णायक मानी जाती है।
