नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड लगातार परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए नई तकनीकों को अपना रहा है।
10 के छात्रों के लिए सेकेंड बोर्ड परीक्षा की भी घोषणा की
वहीं, कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह भौतिक (ऑफलाइन) तरीके से ही किया जाएगा। इसके अलावा CBSE ने इस वर्ष से कक्षा 10 के छात्रों के लिए सेकेंड बोर्ड परीक्षा की भी घोषणा की है। यह परीक्षा वैकल्पिक होगी और उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा संचालन और ऑन-स्क्रीन मार्किंग से जुड़ी गाइडलाइंस समझाने के लिए कल सुबह 11 बजे लाइव वेबकास्ट आयोजित किया जाएगा।
