राजगढ़(सिरमौर). पच्छाद कांग्रेस राजगढ़ इकाई की चुनाव बाद पहली समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर की हार के कारणों पर चर्चा की गई. ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने हार को स्वीकारते हुए नैतिक जिम्मेदारी लेने के साथ सभी पदाधिकारियों ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुए पदों को त्यागने की इच्छा जाहिर की और कहा कि जल्द पच्छाद कांग्रेस की नई कार्यकारणी का चुनाव किया जाये.
बैठक में तत्काल सभी पदाधिकारी बने रहेंगे. इसके साथ ही घूम-घूमकर जनमत प्राप्त किया जायेगा. बैठक में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय बुजुर्ग और वरिष्ठ नेता श्री विद्यानन्द सरेक जी को राष्ट्रीय संगीत अकादमी पुरस्कार मिलने पर भी सभी ने बधाई दी और इसे समस्त क्षेत्र के लिए गर्व बतया.
बैठक में पूर्व अध्यक्ष दुर्गा सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिप सदस्या शकुन्तला प्रकाश, वरिष्ठ और वयोवृद्ध कांग्रेस नेता जब्बर सिंह, सदा नन्द, पार्टी महसचिव आई डी शर्मा, विवेक शर्मा, देश राज शर्मा, इन्दर सिंह, सुरेंदरप्रकाश, जों अध्यक्ष जगमोहन मेहता,राजेंदर हाब्बी, बलवीर सिंह,मुंशी राम, दलीप सिंह,दीलावर चौहान, नगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य ,व्यपार मंडल के प्रधान अजय चौहान, जितेंदर वर्मा, सहित बीडीसी सदस्य, ग्राम पचायत प्रधानो के अतिरिक्त भरी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.