नई दिल्ली. भारत में COVID-19 cases rising को लेकर फिर से चिंता बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार देश में Active COVID cases in India बढ़कर 2,710 तक पहुंच गए हैं। इनमें से सबसे अधिक केस केरल में दर्ज किए गए हैं, जहां 1,147 लोग फिलहाल संक्रमित हैं।
हालांकि अब तक 1,170 मरीज रिकवर हो चुके हैं, लेकिन विशेषज्ञों और सरकार ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बिहार से अभी COVID से संबंधित ताजा आंकड़े आने बाकी हैं। Health Ministry of India ने यह भी बताया कि कोरोना से जुड़ी मौतों के डेटा का मिलान किया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन: कोई घबराने की जरूरत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने स्पष्ट किया है कि सरकार किसी भी COVID emergency in India से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मीडिया को बताया कि हमारे पास ऑक्सीजन प्लांट्स, ICU Beds और अन्य Medical Infrastructure पहले से मौजूद हैं, जिन्हें अपडेट किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के Health Secretaries और Ayush Departments से नियमित रूप से संपर्क किया जा रहा है, और सभी जगहों पर स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
महाराष्ट्र में बढ़े COVID के मामले: मुंबई और पुणे हॉटस्पॉट
महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 84 नए COVID-19 मामलों की पुष्टि हुई है। जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 681 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
इन जिलों में सामने आए नए मामले (New COVID cases in Maharashtra):
मुंबई: 32
पुणे नगर निगम: 19
ठाणे नगर निगम: 14
पिंपरी चिंचवाड़: 3
सांगली नगर निगम: 3
ठाणे, रायगढ़, नासिक, कोल्हापुर आदि: कुछेक मामले
राज्य में active COVID cases की संख्या फिलहाल 467 है। जनवरी से अब तक 10,324 COVID टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 681 पॉजिटिव पाए गए।Public Health Department of Maharashtra ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है, क्योंकि अधिकतर मामलों में माइल्ड सिम्प्टम्स (Mild Symptoms) देखने को मिल रहे हैं।
जनता के लिए अलर्ट: क्या करें, क्या न करें
नियमित रूप से हाथ धोएं और मास्क पहनें (अगर भीड़भाड़ वाली जगहों पर हैं)।
अगर बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण दिखें तो COVID testing जरूर करवाएं।
बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
वैक्सीनेशन स्टेटस अपडेट रखें।
सावधान रहें, लेकिन घबराएं नहीं – सरकार की गाइडलाइन पर अमल करें:
भारत में COVID-19 का खतरा फिर से मंडराने लगा है, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की तैयारियाँ इस बार और मजबूत हैं। ज़रूरत है तो बस जनता की सतर्कता और जागरूकता की। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
