मंडी(सुंदरनगर). दीन-दुखियों की सेवा करने का बीड़ा उठाने वाली असहाय सेवा समिति ने सोमवार को महादेव के राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक स्कूल में गरीब बच्चों के लिए सर्दियों में गर्म स्वेटर वितरित किये.
समिति के प्रधान सीएल गुप्ता ने बताया कि असहाय सेवा समिति स्कूल में आठ जरूरतमंद बच्चों को यह सामान वितरित किया गया. उन्होने बताया कि संस्था, 6 स्कूलों के 46 गरीब बच्चों को किताबें, कॉपियां, स्वेटर, सालाना फीस, परीक्षा फीस देकर सहायता कर रही है. उन्होने बताया कि इसी क्रम में समिति ने आगे बालिका स्कूल सुंदरनगर, मलोह, महादेव में स्वेटर वितरित किये.
उन्होने बताया कि असहाय सेवा समिति इसके अलावा गरीबों की मदद और गरीब कन्याओं की शादी करवाने से लेकर चिकित्सा के क्षेत्र में भी सहायता करती आ रही है. इस अवसर पर प्रधान सीएल गुप्ता, मुख्य सरंक्षक जनकराज सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चित्र रेखा वैद्या, निर्मला शर्मा, खजाना सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.