शिमला. हिमाचल चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही हर रोज कुछ न कुछ चुनाव ने संबंधित घटनाएं होती रहती हैं. इस कड़ी में राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस द्वारा 358 लीटर शराब जब्त की गई.
वहीं आबकारी एवं कराधान विभाग के दस्तों द्वारा 39,813 लीटर देसी शराब, 12,484 लीटर अंग्रेजी शराब, 687 लीटर बीयर तथा 3,982 लीटर लाहण भी जब्त हुई. इसके अतिरिक्त उड़न दस्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर 74,000 रूपये जबकि पुलिस द्वारा 1,50,000 रूपये तथा आयकर विभाग द्वारा 13,00,000 रूपये की नकद राशि भी जब्त की गई.
प्रवक्ता ने कहा कि विभाग के पास अभी तक स्पष्टीकरण एवं स्वीकृतियों के 170 मामले प्राप्त हुए हैं. जिनमें से 37 का निपटारा कर लिया गया है.