कांगड़ा (बैजनाथ). चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग सख्ती से काम कर रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण वीरवार को देखने को मिला।
निर्वाचन आयोग द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम में सेक्टर अधिकारी एवं नायब तहसीलदार हंस राज की अगुवाई में हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण चन्द, कुशल कुमार और कुशल चन्द ने बैजनाथ के समीप अवाही नाग मंदिर के नजदीक जो जोगिन्द्र नगर की ओर से आ रही मारुति कार नंबर DL 4CH 1521 को रोककर चेकिंग के दौरान 1 लाख 89 हजार 960 रुपये की नकदी बरामद की है।
नायब तहसीलदार ने बताया पूछताछ के दौरान बरामद किये गये रुपये, डमटाल का एक आढ़ती रमेश कुमार है जो मार्केट से ग्राहकी कर रहा था। डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चन्द ठुकराल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।