शिमला. रोहडू चिड़गांव स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन हंसराज जुन्टा व पूर्व अध्यक्ष रमन कायथ ने की. इस बैठक में रोहडू चिड़गांव स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया .
जिसमें की एलोद चौहान को चेयरमैन वह सोनू जोक्टा को अध्यक्ष चुना गया. इस बैठक में हिमांशु चौहान, लक्की सिटी, अनिल ठाकुर व गंगा को उपाध्यक्ष चुना गया साथ ही पवन कुमार वह साक्षी चौहान को महासचिव साथ ही रक्षा जोक्टा व अखिल को सचिव चुना गया.
एसोसिएशन के नवनियुक्त चेयरमैन एलोद चौहान ने कहा है कि कार्यकारिणी का विस्तार अगली बैठक में और किया जाएगा साथ ही जो भी पदाधिकारी बनाए गए हैं. रोहडू चिड़गांव स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन निरंतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य करती आई है और करती रहेगी. इस बैठक में मुख्य सलाहकार अनिल, आकाश, मुकेश, रविंदर, अजीत, विजय और अन्य छात्र सम्मिलित थे.