जयपुर: राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा को केंद्र से छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है. उषा शर्मा साल 1985 की आईएएस अफसर हैं और वो शुक्रवार को रिटायर होने जा रही थी. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश जारी किया. उस आदेश में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कहा कि राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को सेवा विस्तार दिया गया है.
राज्य सरकार ने केंद्र से की थी गुजारिश
गहलोत सरकार ने मुख्य सचिव उषा शर्मा को केंद्र सरकार से सेवा विस्तार देने की गुजारिश की थी. केंद्र सरकार ने गुरुवार देर शाम उषा शर्मा के एक्सटेंशन के लिए राज्य द्वारा भेजी गई फाइल को मंजूरी दे दी.
ऊषा शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार
बता दें कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए ऊषा शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया है. ऊषा शर्मा को सेवा विस्तार न मिलने की स्थिति में 1987 बैच की आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता और 1988 बैच के सुबोध अग्रवाल का नाम रेस में सबसे आगें चल रहा था.
गौरतलब है कि गहलोत सरकार ने एक साल पहले सीनियर आईएएस अधिकारी ऊषा शर्मा को राज्य के मुख्य सचिव के पर नियुक्त किया था. ऊषा शर्मा दूसरी महिला हैं, जो मुख्य सचिव बनी हैं.
सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने शुक्रवार को ईद उल-अजहा की छुट्टी होने के बावजूद ऑफिस जाकर कामकाज किया था. कहा ये भी जा रहा है कि उषा शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जयपुर दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की थी. उषा शर्मा के सेवा विस्तार के पीछे चर्चा इस बात की भी है कि दिल्ली में भी उनकी काफी पकड़ है.
