रांची. दिपांकर पांडा को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. उन्हे इसके साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. बुधवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना में घोलप रमेश गोरख को निदेशक, कृषि, झारखंड बनाया गया है.
वहीं सुशांत गौरव को उप विकास अयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, देवघर के पद पर नियुक्त किया गया है.
इसके साथ ही फैज अहमद मुमताज को अगले आदेश तक परिवहन आयुक्त, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्ति दी गई है.
इसके अलावा निम्न अधिकारियों की नियुक्ति हुई है :-
मनोज जायसवाल- उप विकास आयुक्त-सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, पाकुड़
रवि रंजन मिश्रा- उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बोकारो
कमलेश्वर प्रसाद सिंह– उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, पश्चमी सिंहभूम, चाइबासा
किशोर मंडल– उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, खूंटी
विश्वनाथ माहेश्वरी– उप विकास आयुक्त- सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम,
आलोक त्रिवेदी– उप विकास आयुक्त- सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद कोडरमा
राम कुमार सिन्हा– उप विकास आयुक्त- सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, गढ़वा
रामाशंकर प्रसाद- उप विकास आयुक्त-सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद जामताड़ा