नई दिल्ली. सेबी के द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिवार वालों और 21 अन्य लोगों पर लगाए गए जुर्माने को सिक्युरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (सैट) ने खारिज कर दिया है. रूपाणी परिवार (हिंदू अविभाजित परिवार) पर 15 लाख रुपये का जुर्माना था.
शेयर बाजार नियामक सेबी ने इन सब के खिलाफ 6.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. सेबी के मुताबिक रूपाणी की एचयूएफ का सारंग केमिकल्स नाम की कंपनी के साथ हेरफेर करने का आरोप है. वहीं कांग्रेस ने सीएम रूपाणी का इस्तीफा मांगा. कांग्रेस का कहना है कि अगर विजय रूपाणी इस्तीफा नहीं देते हैं तो पीएम को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए.
कांग्रेस का हमला
न खाऊंगा, न खाने दूंगा की कहानी
शाह-जादा, शौर्य और अब विजय रूपाणी https://t.co/OGHtSurQ5K
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 9, 2017
राहुल गांधी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्विट कर कहा कि ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा की कहानी शाह-जादा, शौर्य और अब विजय रूपाणी.’