नाहन (सिरमौर). केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम के तहत नाहन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. आयुर्वेदिक विभाग जिला सिरमौर द्वारा आयोजित इस जांच शिविर में शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने भारी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई चिकित्सकों द्वारा यहां जरूरत मुताबिक लोगों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गई.

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर के आर मुक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए महीने में दो बार विशेष स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है.
वहीं ख़ास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिविर आयोजित करने के लिए शहर के नागरिकों ने आयुर्वेदिक विभाग जिला सिरमौर का आभार जताया है वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए लाइनों में खड़े रहकर घंटों इन्तजार करना पड़ता था मगर अब उन्हें आसानी से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है.