ऊना. मोबाइल फटने के कई मामले अब सामने आ रहे हैं. ताजा मामला ऊना में सामने आया है. जहां चिंतपूर्णी के तहत आने वाले एक गांव में मोबाईल फोन की बैट्री फटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पीडि़त युवक को चार टांके भी लगाए गए हैं. मामले की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर दिनेश ने की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गांव बधमाणा में अजय कुमार अपने घर में काम कर रहा था. उसका मोबाईल पैंट की जेब में था, जो कि अचानक ही फट गया. हादसे में युवक की टांग के उपर गहरे जख्म बन गए. गंभीर हालत में पीडि़त को उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया.
डॉ. दिनेश ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में उपचार दिया गया है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि जेब में रखा हुआ मोबाईल अत्यधिक गर्म हो गया, जिसके कारण मोबाइल एकाएक फट गया.