नई दिल्ली. बीसीसीआई ने द. अफ्रीका के खिलाफ 18 फरवरी से तीन टी20 मैच की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. काफ़ी समय से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने टीम में वापसी की है. रैना ने पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेला था.
सुरेश रैना ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, जिसके दम पर उन्होंने टीम में जगह बनाई है. रैना ने इस टूर्नामेंट में 49 गेंदों में शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. रैना के अलावा जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिली है.
भारतीय टी20 टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर