नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पाकिस्तान अब खुलकर अपनी सैन्य रणनीति को आक्रामक रूप देने लगा है। Indian Armed Forces के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने combat troops को सीमा के पास अग्रिम इलाकों में तैनात करना शुरू कर दिया है। यह कदम साफ तौर पर Military Escalation और दुश्मनी को बढ़ाने की रणनीति को दर्शाता है।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह का बड़ा बयान: बॉर्डर पर PAK की Aggressive Movement
भारतीय वायुसेना की Wing Commander Vyomika Singh ने जानकारी दी कि हमने सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती में अचानक तेज़ी देखी है। यह साफ संकेत है कि पाकिस्तान तनाव को और बढ़ाने के मूड में है।
उन्होंने आगे बताया कि भारत ने पाकिस्तान की सभी Hostile Actions का Proportionate and Strategic Response दिया है, और अब भी High Operational Readiness की स्थिति में है।
False Claims पर India का कड़ा जवाब
Wing Commander सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार False Propaganda फैला रहा है जिसमें वह दावा करता है कि भारत की S-400 Missile Defence System, Suratgarh Airbase और Sirsa Airbase को नुकसान पहुंचाया गया है।
भारत इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज करता है। हमारी सभी महत्वपूर्ण सैन्य सुविधाएं पूरी तरह Operational हैं।
Foreign Secretary Vikram Misri ने बताया Pakistan की साजिश का सच
Foreign Secretary Vikram Misri ने बताया कि शनिवार सुबह Rajouri City पर पाकिस्तानी गोलीबारी में Additional District Development Commissioner Raj Kumar Thapa की जान चली गई। इस हमले से साफ है कि पाकिस्तान जानबूझकर Civilian Casualties को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान की यह हरकत पूरी तरह से उकसावे और अस्थिरता फैलाने वाली है। भारत ने संयम और रणनीति के साथ जवाब दिया है।”
Colonel Sophia Qureshi का बड़ा खुलासा: Pakistan ने Drone और Missile Attacks तेज किए
भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी Colonel Sophia Qureshi ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने LoC और International Border पर Over 26 Aerial Incursions की कोशिश की।
Pakistan ने ड्रोन, फाइटर जेट्स और Long-range weapons का उपयोग करके भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सबसे खतरनाक पहलू यह रहा कि उसने Civilian Flights की आड़ लेकर International Airspace का गलत इस्तेमाल किया।
उन्होंने यह भी बताया कि रात 1:40 बजे पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस पर High-Speed Missiles से हमला किया, लेकिन भारतीय सेना ने ज़्यादातर खतरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।
