हमीरपुर. जहां आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई रहा है, वहीं पं. नेहरू के अंगरक्षक रहे नानक चंद को पं. नेहरू की अनदेखी किए जाने पर मलाल हो रहा है.
हमीरपुर जिला के बजूरी गांव के रहने वाले 88 वर्षीय नानक चंद, पं. नेहरू के वर्ष 1952 से 1955 तक त्रिमूर्ति भवन में अंगरक्षक रह चुके है और आज पं. नेहरू की जयंती के अवसर पर नानक चंद की आंखे भी उन्हें याद करके छलक आती है. पंडित नेहरू को भूलने की बात पर अब नानक चंद के द्वारा इसकी शिकायत जल्द ही पीएम मोदी से करने का मन बनाया है. क्योंकि नानक चंद मानते है कि पं. नेहरू ने जो देश के लिए किया है वह अमूल्य है.
प्रधानमंत्री से मिलेंगे
नानक चंद का कहना है कि आज के समय में पं. नेहरू को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां सुनने को मिलती है. लेकिन यह सब गलत है, वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने बताया कि जल्द ही पीएम मोदी से मिलकर पं. नेहरू के बारे में हो रही चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए कोशिश की जाएगी.