मंडी(जोगिंद्रनगर). स्थानीय अधिवक्ता क्षितिज कौशल की अध्यक्षता में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देश के तहत कई पंचायतों के लोगों को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया. कौशल ने कहा कि वह पिछले एक हफ्ते से कई पंचायतों में घूम कर कानूनी सुविधाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण के निर्देशों के तहत मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता को लेकर लोगों को जागरूक किया.
पंचायतों में जागरुकता
रोपडी गांव, रोपडी-कलैहडू पंचायत, कोलंग और निचला गरोडू पंचायत के लोगों को अपने कानूनी अधिकारों का पता चला. कौशल ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण उन सभी योजनओं को लागू करने के लिए वचनबद्ध है, जिसके द्वारा उन लोगों को कानूनी सहायता दे, जो स्वयं इसका लाभ उठाने की स्थिति में नहीं हो. इस अवसर पर निचला गरोडू ग्रांम पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह सहित पंचायत की पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया.