शिमला. राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल आचार्य देवव्रत समारोह की अध्यक्षता करेंगे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे.
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हमीरपुर में, सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर धर्मशाला में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ऊना में, बहुद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा कुल्लू में, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी चम्बा में, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा केलांग में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार मण्डी में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर नाहन में, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह सोलन में, वन मंत्री गोविन्द ठाकुर बिलासपुर में तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल रिकांगपिओ में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज चम्बा में शहरी विकास मंत्री के साथ समारोह में शामिल होंगे.