कुल्लू. कुल्लू जिला परिषद की अध्यक्ष रोहिणी चौधरी बीमार पड़ गई है. बुधवार को उन्हें गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है. रोहिणी काफी समय से चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रही है. अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
विस चुनाव के दौरान भी वह इसी कारण सक्रिय रूप से काम नही कर पाई थी. जिप अध्यक्ष के पति हरिराम चौधरी ने बताया कि दो माह से उनका धर्मशाला स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था. बीते दिन उनकी सेहत बिगड़ती देख उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया. उन्होंने बताया कि रोहिणी को चलने फिरने और सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है. शरीर मे खून की काफी कमी पाई गई है आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ रमेश ने बताया कि जिप अध्यक्ष का उपचार विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है. फिलहाल स्थित पर नज़र रखी जा रही है.