लाहौल-स्पीति. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने जानकारी देते हुये बताया कि लाहौल स्पीति के विधानसभा चुनाव-2017 के लिए दो सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के.आर.वी.एच.एन.चक्रवर्ती को लाहौल क्षेत्र जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा के ही अधिकारी आनंदराव विष्णु पाटिल को स्पीति क्षेत्र का सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
देवा सिंह नेगी ने बताया कि दोनों चुनाव पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभाल लिया है. देवा सिंह नेगी ने बताया कि सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी शिकायत एवं सुझाव के लिए लाहौल क्षेत्र के लोग सामान्य पर्यवेक्षक के.आर.वी.एच.एन.चक्रवर्ती के संपर्क नंबर पर 01900-222881 या मोबाइल नम्बर 89882-19373 पर बात कर सकते हैं. वहीं स्पीति क्षेत्र के लोग सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक आनंदराव विष्णु पाटिल के मोबाइल नम्बर 89889-50488 पर सम्पर्क कर सकते हैं.