नई दिल्ली. चंदौली के सांसद डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 31 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि अमित शाह ने डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को तत्काल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
नियुक्ति की सूचना उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को भेज दी गई है.
सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं. डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की तलाश पूरी हो गयी है. दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष पद पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकाल काफी समय पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन नए अध्यक्ष की खोज होने तक वह कार्यवाहक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे.