नई दिल्ली: किसानों के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री कुसुम (PM-KUSUM) योजना ने नवंबर 2025 तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। केंद्र सरकार की ओर से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर 2025 तक योजना के विभिन्न घटकों के तहत कुल 10,203 मेगावाट क्षमता स्थापित की जा चुकी है। वहीं, राज्यों की मांग और प्रगति के आधार पर 7,106 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।
यह जानकारी नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रिपद येसो नाईक ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में साझा की।
योजना की प्रमुख बातें
PM-KUSUM एक मांग आधारित (Demand Driven) योजना है, जिसमें राज्यों द्वारा भेजी गई मांग और प्रगति के आधार पर क्षमता आवंटित होती है।
योजना में किसान, किसानों के समूह, FPOs, WUA और PACS जैसी संस्थाएँ भाग ले सकती हैं।
यह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
10,203 MW स्थापना पूरी – राज्यों की भूमिका अहम
राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों (SIAs) द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, 30 नवंबर 2025 तक सभी घटकों में कुल 10,203 मेगावाट क्षमता स्थापित की गई है।
साथ ही, राज्यवार प्रगति और मांग के आधार पर कुल 7,106 करोड़ रुपए जारी किए गए।
सरल प्रक्रिया और नई गाइडलाइंस
योजना के क्रियान्वयन को सरल बनाने के लिए मंत्रालय ने
17 जनवरी 2024 को नई व्यापक गाइडलाइंस जारी की थीं। इनमें:
छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता
माइक्रो इरिगेशन तकनीक के उपयोग करने वाले किसानों के लिए विशेष प्रोत्साहन
राज्यों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें और क्षमता निर्माण कार्यशालाएँ
जैसी व्यवस्थाएँ शामिल हैं।
लाभार्थियों की संख्या 20 लाख के पार
30 नवंबर 2025 तक कुल 20,42,459 लाभार्थियों ने PM-KUSUM योजना का लाभ उठाया है। इनमें बड़ी संख्या में:
किसान
किसान उत्पादक संगठन (FPO)
सहकारी संस्थाएँ
शामिल हैं।
राज्यवार स्थापना की स्थिति (चयनित प्रमुख आंकड़े)
(Annexure-I के अनुसार)
राजस्थान: 466.75 MW स्थापित
मध्य प्रदेश: 54.95 MW
हरियाणा: 26.61 MW
हिमाचल प्रदेश: 100 MW (पूरी तरह स्थापित)
उत्त्तर प्रदेश: 1 MW
गुजरात: Component-B में 12,382 यूनिट्स स्थापित
महाराष्ट्र: Component-B में 4,66,719 यूनिट्स स्थापित
सबसे अधिक लाभार्थी वाले राज्य (Annexure-II अनुसार)
महाराष्ट्र – 11,21,416
गुजरात – 2,28,504
राजस्थान – 2,35,924
हरियाणा – 1,80,582
उत्तर प्रदेश – 72,417
सरकार का कहना है कि PM-KUSUM योजना न सिर्फ किसानों की ऊर्जा जरूरतें पूरी कर रही है, बल्कि उन्हें अतिरिक्त आय का भी मौका दे रही है और देश में स्वच्छ ऊर्जा को गति प्रदान कर रही है।
