नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर संविधान के अनुच्छेद 35 (ए) के बारे में बात की. साथ ही 35 (ए) से जुड़ी समस्यायों को लेकर मुफ़्ती ने मोदी को अवगत कराया. इस अनुच्छेद के कारण देश में जम्मू –कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है.
मोदी से मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 35 (ए) को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य की स्थिति बहुत ख़राब थी और अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है, ऐसे में 35 (ए) को लेकर बिना वजह की नई बहस शुरू कर दी गई है. वहीं जम्मू –कश्मीर मुस्लिम बहुल राज्य है और उसके अस्तित्व को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35 (ए) को लेकर दायर की गई थी जो अभी लंबित है. इस मामले में पिछले दिनों मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर की अध्यक्षता में खंडपीठ के सामने एटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने कहा था कि ये मुद्दा बहुत ही संवेदनशील है और सरकार इस पर एक वृहद बहस चाहती है. इस मुद्दे को लेकर महबूबा मुफ़्ती गुरुवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलकर आयीं थी और यह जानना चाह रही थी कि केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में इस पर क्या रुख रहेगा ?