मंडी. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जिला मण्डी के कोटरूपी में शनिवार देर रात भीषण भूस्खलन के नीचे दो बसों के दबने से कई यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
हिमाचल विधान सभा के अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, हि.प्र. विधान सभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल तथा मनसा राम ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मण्डी जिला में राष्टीय उच्च मार्ग पर उरला-जोगिन्दरनगर के पास कोटरोपी में पहाड़ी गिरने से हुए हादसे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्होने कहा कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करता हॅूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना करता हॅूं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति मैं गहन शोक व्यक्त करता हूूं और कामना करता हूूं कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले.