नई दिल्ली. Modi Government के तहत 21 जुलाई से संसद का Monsoon Session 2025 शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण बिल्स जैसे Manipur GST Amendment Bill 2025 और Income Tax Bill 2025 सहित कुल 8 बिल्स संसद में पेश और पारित कराने की तैयारी में है।
संसद में कौन-कौन से Bills पेश होंगे?
लोकसभा सचिवालय के अनुसार, इस मानसून सत्र में सरकार निम्नलिखित प्रमुख बिल्स को लोकसभा में पेश कर सकती है और उन्हें पारित कराने का लक्ष्य रखती है:
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025
सार्वजनिक न्यास (संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2025
भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण एवं रखरखाव) विधेयक 2025
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2025
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 202
लोकसभा में पारित होने वाले अन्य बिल्स
इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित बिल्स के लोकसभा में पारित होने की भी उम्मीद है:गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्गठन विधेयक 2024, व्यापारिक नौवहन विधेयक 2024,भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 औरआयकर विधेयक 2025.
संसद का मानसून सत्र कब और कैसे होगा?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju ने बताया कि संसद का Monsoon Session 2025 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त 2025 तक चलेगा। यह सत्र राज्यसभा और लोकसभा दोनों के लिए निर्धारित है। पहले यह सत्र 12 अगस्त तक था, लेकिन इसे एक सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है।इससे पहले, बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल 2025 तक चला था, जिसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया था। विधायी विभाग ने बताया कि सांसदों को मानसून सत्र के लिए सम्मन सदस्य पोर्टल के माध्यम से भेजे जा चुके हैं, ताकि सभी को आगामी कार्यदिवस और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी हो।
