नई दिल्ली. संसद में सोमवार को Vande Mataram के 150 वर्ष पूरे होने पर 10 घंटे की विशेष चर्चा होने जा रही है। चर्चा से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को BJP ने कहा कि इस बहस में एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वास्तविक सोच सामने आएगी। BJP सांसद Sambit Patra ने कहा कि जब संसद में Vande Mataram पर बहस होगी, तब नेहरू जी की सच्चाई फिर उजागर होगी।
Modi vs Opposition: विवाद क्यों?
पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने जानबूझकर Vande Mataram की कुछ पंक्तियों को छोड़ा और इससे देश में धार्मिक विभाजन बढ़ा। विपक्ष ने इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि पीएम इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और यह Congress stalwarts का अपमान है।
तो नेहरू Vande Mataram को National Anthem क्यों नहीं बनाना चाहते थे?
नेहरू के पत्रों और भाषणों के मुताबिक, उनकी मुख्य आपत्तियां थीं
- Difficult to follow tune
21 मई 1948 के कैबिनेट नोट में नेहरू ने लिखा था कि
National Anthem एक शब्दों से ज्यादा संगीत होता है
इसके लिए ऐसी धुन ज़रूरी है जिसे ऑर्केस्ट्रा, मिलिट्री बैंड और विदेशों में आसानी से बजाया जा सके।
नेहरू के अनुसार “Vande Mataram की धुन सुंदर जरूर है, लेकिन plaintive, mournful और repetitive है। इसे विदेशी समझ नहीं पाते और यह orchestral music के लिए उपयुक्त नहीं। इसके विपरीत, Jana Gana Mana को नेहरू ने “full of life, distinctive और universally appreciated tune बताया।
नेहरू का B C Roy को पत्र
15 जून 1948 को लिखे पत्र में नेहरू ने साफ कहा कि ये मुस्लिम विरोध के कारण नहीं है।” लेकिन National Anthem संघर्ष नहीं, उपलब्धि का प्रतीक होना चाहिए। उनके अनुसार “Vande Mataram struggle का भाव जगाता है, लेकिन विजय और fulfillment का नहीं।”
उन्होंने भाषा को लेकर भी चिंता जताई:
“Vande Mataram की भाषा बहुत लोग नहीं समझते—मैं खुद भी पूरी तरह नहीं समझता।”
- Letter to Syama Prasad Mookerjee
21 जून 1948 को लिखे पत्र में नेहरू ने कहा:
“Vande Mataram हमारी आज़ादी की लड़ाई की भावनात्मक धरोहर है।”
लेकिन: यह tune foreign orchestras में नहीं बज सकती जबकि Jana Gana Mana पहले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है।
Constituent Assembly Debate: अंतिम निर्णय
25 अगस्त 1948 को नेहरू ने साफ कहा कि Vande Mataram भारत का premier national song रहेगा,उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। लेकिन National Anthem के लिए Jana Gana Mana अधिक उपयुक्त है। उन्होंने कहा था कि यदि चाहें तो संविधान सभा कोई तीसरा गीत भी चुन सकती है।
Vande Mataram — National Song
Jana Gana Mana — National Anthem
नेहरू के निर्णय के पीछे मुख्य कारण थे: international appeal, orchestral suitability, tune accessibility और symbolic meaning of fulfilment.
