नई दिल्ली. Supreme Court ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत अपने कार्यालयों के लिए दूसरे और चौथे शनिवार को फिर से कार्य दिवस (Working Saturdays) के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है। यह नियम Supreme Court (Amendment) Rules, 2025 के तहत 14 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगा।
क्या है नया नियम?
सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री और कार्यालय अब दूसरे व चौथे शनिवार को भी खुलेंगे। शनिवार का कार्यालय समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। अत्यावश्यक मामले दोपहर 12:00 बजे से पहले प्रस्तुत किए जाने होंगे। सोमवार से शुक्रवार तक कार्यकाल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। शाम 4:30 बजे के बाद केवल अत्यावश्यक फाइलिंग स्वीकार की जाएगी। विशेष छुट्टियों जैसे क्रिसमस या नए साल के दिन, मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार कार्यालय समय निर्धारित होगा।
बदलाव क्यों आवश्यक?
यह कदम न्यायालय की कार्यकुशलता बढ़ाने और आवश्यक मामलों के निपटारे में तेजी लाने के लिए उठाया गया है। इससे न्यायालय के कार्यालय सप्ताह में अधिक दिन सक्रिय रहेंगे, जिससे मामलों का निपटारा बेहतर होगा।
नए मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति बीआर गवई ने ली शपथ
साथ ही, न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई 14 मई, 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India – CJI) के रूप में शपथ ग्रहण कर चुके हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति गवई ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा निरस्त करने वाले फैसले सहित कई ऐतिहासिक मामलों में भाग लिया है। उनका कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 तक रहेगा।