नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी को जम्मू –कश्मीर में हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के मामले में जाँच करते हुए बड़ी सफलता मिली है. सोमवार को इस मामले में एनआईए ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. डेढ़ महीने तक चले इस जाँच में कुछ अहम खुलासे हुए हैं. जिसमें अलगाववादी नेताओं और जाँच के घेरे में आये चार दर्जन युवाओं से बात-चीत कर अहम सबूत मिले हैं.
जाँच के दौरान यह पाया गया कि घाटी में युवाओं के द्वारा जो पत्थरबाजी की जा रही है वो सीधे हुर्रियत नेताओं के संपर्क में थे और ये नेता अलगाववादी नेताओं के संपर्क में भी थे. बड़े नेता स्थानीय नेताओं को फण्ड देते थे और ये नेता जम्मू –कश्मीर में पत्थरबाजी और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को पैसा देते थे.
वहीं जिस जगह पर पत्थरबाजी की गई है.उस जगह पर इस्तेमाल हो रहे फोन नंबर से पता चला है कि इनका इस्तेमाल सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बाधा एनकाउंटर में बाधा डालने के लिए किया जाता था. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि जो भी घटनांए अलग –अलग जगह पर हो रही है उन सब जगहों पर कुछ खास लोग शामिल हैं.
जिन पत्थरबाजों को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है. उनकी सारी जानकारी जैसे नाम ,पता, फ़ोन नंबर जाँच अधिकारियों के पास है. जिससे पता चला है कि ये युवक स्थानीय छोटे कद के हुर्रियत नेताओं के संपर्क में हैं और ये नेता हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के संपर्क में हैं.