नई दिल्ली. भारत में अब आपके पसंदीदा स्ट्रीट फूड जैसे समोसे, जलेबी, लड्डू, वड़ा पाव और पकौड़े पर भी सरकार की नजर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के केंद्रीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे सार्वजनिक जगहों और कैफेटेरिया में “तेल और चीनी के बोर्ड” (Fat & Sugar content display boards) लगाएं। यह बोर्ड इस बात की जानकारी देंगे कि आम तौर पर खाए जाने वाले snacks में कितनी मात्रा में trans fat और refined sugar होती है। यह पहल तंबाकू की पैकेजिंग पर चेतावनी जैसे मॉडल पर आधारित है, जो लोगों में food awareness बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
AIIMS नागपुर में यह अभियान पहले ही लागू हो चुका
AIIMS नागपुर में यह अभियान पहले ही लागू हो चुका है। यहां अब खाने की जगहों पर रंगीन बोर्ड नजर आ रहे हैं, जो बता रहे हैं कि आपके खाने में कितना नुकसानदायक तेल और चीनी है। इस पहल को देशभर के अन्य संस्थानों में भी लागू किया जाएगा।
Cardiological Society of India के डॉ. अमर अमले के मुताबिक यह चेतावनी अब उतनी ही गंभीर मानी जाएगी जितनी सिगरेट की health warning। अब वक्त आ गया है कि लोग जानें, जो वे खा रहे हैं उसमें छुपे नुकसान क्या हैं। इसी तरह, वरिष्ठ मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि अगर किसी को पता चले कि एक गुलाब जामुन में 5 चम्मच चीनी है, तो शायद वह दो बार सोच कर ही खाएगा। यह initiative सूचना देने के लिए है, न कि खाने पर रोक लगाने के लिए।
2050 तक लगभग 45 करोड़ भारतीय मोटापे से पीड़ित हो सकते हैं
सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, भारत में obesity तेजी से बढ़ रही है, और अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो 2050 तक लगभग 45 करोड़ भारतीय मोटापे से पीड़ित हो सकते हैं। आज की तारीख में हर पांच में से एक शहरी वयस्क अधिक वजन का है। कम physical activity और unhealthy food habits बच्चों में भी मोटापे को बढ़ा रही हैं, जिससे डायबिटीज, हृदय रोग और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
सरकार की यह नई नीति Fit India Movement और राष्ट्रीय स्तर पर cooking oil consumption में 10% कटौती के लक्ष्य से जुड़ी है। इस अभियान का उद्देश्य सीधे प्रतिबंध लगाने के बजाय, visual reminder के ज़रिए लोगों की सोच और खाने की आदतों में बदलाव लाना है। हर snacks counter पर एक छोटा सा बोर्ड अब चुपचाप कहेगा कि जानिए क्या खा रहे हैं, सोच-समझकर चुनिए – आपका भविष्य आपको धन्यवाद देगा।
