नई दिल्ली: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में पिछले कुछ समय से गिरावट जारी है. वहीं देश के कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया है. तेल कंपनियों ने सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं.
पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी
वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए भाव वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पेट्रोल 66 पैसे और डीजल 64 पैसे महंगा हो गया है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के भाव में 18 पैसे की वृद्धि हुई है.
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल क्रमशः 29 पैसे और 28 पैसे सस्ता हुआ है. इसके अलावा देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीलज सस्ता हुआ है. हालांकि देश के अन्य राज्यों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
पेट्रोल और डीजल का भाव प्रति लीटर-
क्रम संख्या | शहर | पेट्रोल का भाव प्रति लीटर | डीजल का भाव प्रति लीटर |
1 | दिल्ली | 96.72 रुपये | 89.62 रुपये |
2 | मुंबई | 106.31 रुपये | 94.27 रुपये |
3 | कोलकाता | 106.03 रुपये | 92.76 रुपये |
4 | चेन्नई | 102.80 रुपये | 94.40 रुपये |
5 | नोएडा | 96.77 रुपये | 89.94 रुपये |
6 | गाजियाबाद | 96.58 रुपये | 89.75 रुपये |
7 | लखनऊ | 96.57 रुपये | 89.76 रुपये |
8 | पटना | 108.12 रुपये | 94.86 रुपये |
9 | पोर्टब्लेयर | 84.10 रुपये | 79.74 रुपये |
रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल और डीजल के रेट
देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी करती हैं. यह लिस्ट तेल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव के आधार पर बनाई जाती है. क्योंकि पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम के मुकाबले कच्चे तेल की कीमत काफी कम होती है. लेकिन तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है. बस यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.
ऐसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट
अगर आप अपने शहर का फ्यूल रेट चेक करना चाहते हैं तो आप एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा. एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर अपने फोन से एसएमएस भेज सकते हैं.