बिलासपुर(घुमारवीं). बस सेवा के नाकाफी होने से परेशान रहने वालों के लिये एक खुशखबरी है. घुमारवीं में मुद्रिका बस सेवा की शुरुआत होने वाली है. बस सेवा के शुरू होने की वजह से इलाके के लोगों को काफी राहत मिलने वाली है. बुधवार से ही यह बस सेवा चालू हो जाएगी.
आपको बतादें कि कठलग में अभी हाल ही में राजेश धर्माणी ने परिवहन मंत्री जी एस बाली से इस बस सेवा की मांग की थी. जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बाली ने बस सेवा को जल्दी चालू करने की घोषणा की थी. बुधवार से शुरू होने वाली इस बस की खास बात यह है कि यह एक रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलेगी. बस का रूट इस तरह बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बस सेवा का लाभ मिल सके.
बस का रूट व समय इस प्रकार है
सुबह यह बस मुंडखर से 4:15 पर चलेगी ताकि जो लोग जल्दी घुमारवीं से दूसरे जगहों पर जाना चाहते हैं वे घुमारवीं तक पहुंच सके. मुंडखर से यह बस ढलोह, करलोटी, उहणी, चेली चलारन, धिणवां, छत, हिमर, बधाघाट, करयालग क्यार होते हुए 5:15 बजे सुबह घुमारवीं पहुंचेगी.
सुबह 7:00 बजे क्यार, करयालग, भब्बा, होते हुए 7:30 बजे सोहणी देवी पहुंचकर 7:40 पर वहां से चलकर 8:00 बजे घुमारवीं पहुंचेगी. इसके बाद यह बस सुबह 8:05 बजे घुमारवीं से सिल्ह होते हुए नैण तक जाएगी और 8:25 पर वहां से चलकर 9:00 बजे घुमारवीं पहुंचेगी. इसके बाद यह बस 9:30 पर सुबह भगेड़, पनौल, हडसर, डाहड जमण, बल्ही, बजोहा होते हुए 10:45 पर घुमारवीं पहुंचेगी.
12:45 दोपहर को घुमारवीं से दाड़ीं दाबला होते हुए मोरसिंघी जाएगी तथा वहां से चलकर 2:30 पर घुमारवीं पहुंचेगी. इसके बाद यह बस 2:45 दोपहर को बजोहा होते हुए बल्ही जाकर वापिस घुमारवीं आयेगी. 2:45 पर घुमारवीं से सिल्ह नैण को जाकर 4:15 शाम को घुमारवीं पहुंचेगी. 5:15 शाम को घुमारवीं से क्यार, करयालग, बधाघाट, हिमर, छत, धिणवां, चेली चलारन, उहणी, करलोटी, ढलोह होते हुए 6:30 बजे शाम को मुंडखर पहुंचेगी. रात को बस वहीं रुकेगी.