नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ऐलान किया कि रानी पद्मावती का पाठ अगले साल पाठ्यक्रम में शामिल होगा. उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी राजपूत समाज के सामने संबोधित करते हुये कहा.
यह कार्यक्रम राजपूत समाज द्वारा मध्यप्रदेश में फिल्म पद्मावति की रीलीज पर रोक लगाने पर शिवराज सिंह को सम्मानित करने के लिये किया गया था.
शिवराज ने कहा कि रानी पद्मावती पूरा जीवन चरित्र, त्याग, तपस्या और वीरता के बारे में आने वाली पीढ़ी जान सके इसीलिये अगले साल से सभी पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा. इससे लोग अपने इतिहास को जान सकेंगे.
इससे पहले सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में घोषणा की थी कि यदि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर रानी पद्मावती के सम्मान के खिलाफ फिल्म ‘पद्मावती’ में दृश्य रखे गये तो इसे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी.