नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे अब भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने वाले प्रधानमंत्री (second longest serving PM of India) बन चुके हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
अब तक मोदी लगातार 4,078 दिन प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं, और उनसे आगे केवल पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने आज़ादी के बाद सबसे लंबा कार्यकाल (17 वर्षों से अधिक) पूरा किया।
मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धियां
पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री, जिन्होंने लगातार दो बार पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की। एकमात्र नेता जिन्होंने 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर पार्टी को लगातार तीन बार सत्ता में पहुंचाया।
सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले बीजेपी प्रधानमंत्री
गैर-हिंदी भाषी राज्य से आने वाले पहले प्रधानमंत्री, जिनका राष्ट्रीय राजनीति में इतना लंबा कार्यकाल रहा।
चाय बेचने से लेकर भारत के ग्लोबल फेस तक
वडनगर (गुजरात) में जन्मे नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चाय बेचकर बचपन बिताया और फिर RSS से जुड़ते हुए BJP में ऊंचाइयों तक पहुंचे।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 13 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया, और 2014 में प्रधानमंत्री पद पर शानदार जीत (landslide victory) के साथ देश के नेतृत्व की बागडोर संभाली।
मोदी बनाम नेहरू
अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या नरेंद्र मोदी 2029 तक कार्यकाल पूरा कर पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे? अगर उनका तीसरा कार्यकाल बिना रुकावट के पूरा होता है, तो वह भारत के longest serving PM बनने की ओर अग्रसर होंगे।
