नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ऐतिहासिक Cyprus दौरे के दौरान वहां के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स द्वारा साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Grand Cross of the Order of Makarios III’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया है।
पीएम मोदी बोले- ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों के नाम
सम्मान ग्रहण करते हुए पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीय नागरिकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि साइप्रस की धरती पर कदम रखते ही जो अपनापन और स्नेह मिला, वह मेरे दिल को छू गया। मुझे जो सम्मान मिला है, वह भारत और साइप्रस की मित्रता की एक अमिट छवि है।
सोशल मीडिया पर भावुक संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने Platform X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान ‘Grand Cross of the Order of Makarios III’ पाकर अभिभूत हूं। यह सम्मान भारत और साइप्रस की दोस्ती को समर्पित करता हूं। उन्होंने साथ ही इस ऐतिहासिक क्षण का वीडियो भी साझा किया, जिसे लाखों लोगों ने सराहा।
रणनीतिक साझेदारी की नई ऊंचाइयों की ओर
पीएम मोदी ने इस अवसर पर दोनों देशों के बीच सक्रिय और बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की बात भी कही। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और साइप्रस मिलकर न सिर्फ आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को विस्तार देंगे, बल्कि Global Peace and Security के लिए भी मिलकर काम करेंगे।
भव्य स्वागत और ऐतिहासिक मुलाकात
PM Modi का 15 जून को साइप्रस के राष्ट्रपति भवन में शानदार स्वागत किया गया। यह दौरा इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस का दौरा किया।इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत, साझा बयान, और साझेदारी के नए क्षेत्रों पर सहमति बनी।
विदेश दौरे की अगली कड़ी: G7 और फिर क्रोएशिया
साइप्रस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री कनाडा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह 16-17 जून को G7 Summit 2025 में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह विदेश यात्रा कुल 5 दिन की है और इसे भारत के लिए सॉफ्ट पावर और रणनीतिक कूटनीति की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।