नई दिल्ली. राहुल गांधी ने लोकसभा में SIR पर बहस के दौरान RSS पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग, CBI और ED जैसी संस्थाओं पर संस्थागत कब्जा किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।
लोकसभा में SIR पर चल रही बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को RSS और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख संस्थाओं Election Commission, CBI, ED और अन्य एजेंसियों पर “संस्थागत कब्जा” किया जा रहा है।
RSS का उद्देश्य देश की संस्थाओं पर नियंत्रण जमाना
राहुल गांधी ने कहा कि RSS का उद्देश्य देश की संस्थाओं पर नियंत्रण जमाना है। चुनाव आयोग, जो हमारा चुनावी सिस्टम नियंत्रित करता है, वह भी सत्ता के साथ मिलकर काम कर रहा है और इसकी पूरी छानबीन के सबूत मैंने सदन में रखे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिक्षा संस्थानों में नियुक्ति मेरिट पर नहीं, बल्कि RSS से जुड़ाव के आधार पर हो रही है।
राहुल गांधी ने RSS पर समानता के सिद्धांत को नकारने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह स्वीकार नहीं कि 1.4 अरब भारतीय बराबर हैं, चाहे वे किसी भी धर्म, भाषा या समुदाय से belong करते हों।
उन्होंने महात्मा गांधी के खादी के प्रतीकवाद का उदाहरण देते हुए कहा कि खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि भारत की विविधता, एकता और लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। जैसे धागे मिलकर कपड़ा बनाते हैं, वैसे ही वोट हमें एक राष्ट्र बनाता है।
