पाली : राजस्थान ब्राह्मण महासभा पाली शहर कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय रामद्वारा प्रांगण में सम्पन्न हुई. महामंत्री दिलीप दवे ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा पाली शहर की बैठक शहर अध्यक्ष अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष ओम महाराज की अध्यक्षता व रामअवतार शर्मा, जयनारायण शर्मा, पुखराज शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई है.
इस बैठक में नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव मांगुसिंह दुदावत, भाजपा शहर प्रताप मंडल अध्यक्ष नरपत दवे को मनोनित होने पर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया. बैठक में अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पाली में विप्र समाज में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने हेतु कक्षा 10 वीं तथा 12वीं, स्नाताकोत्तर शिक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने, अन्य विभिन्न प्रतिभा रखने वाले छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप महासभा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. इस प्रस्ताव पर सभी ने अपनी सहमति दी तथा अपने विचार व्यक्त किए.
सम्मान समारोह के संकलन हेतु संयोजक समिति का गठन किया गया, जिसमें नरेश बोहरा,जयशंकर त्रिवेदी, हर्ष शर्मा, मोहित सारस्वत,चन्द्रप्रकाश रिणवा को जिम्मेदारी दी गई. आयोजन समिति में माणकलाल शर्मा, हीरालाल व्यास, जीतेन्द्र व्यास को रूपरेखा बनाने का जिम्मा सौंपा. बैठक में पुनीत दवे, नरेश पांडे, मदनगोपाल उपाध्याय, महावीर शर्मा, कुशाल शर्मा, कैलाशचन्द्र शर्मा, भंवरलाल सहित तीस सदस्यों ने भाग लिया.