नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने रविवार शाम एक आधिकारिक आदेश जारी कर राजीव वर्मा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (GNCTD) का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। वर्मा 1 अक्टूबर 2025 से या जॉइनिंग की तारीख से, जो भी बाद में हो, पदभार संभालेंगे।
कौन हैं राजीव वर्मा?
राजीव वर्मा 1992 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी हैं। इस नियुक्ति से पहले वे 29 जनवरी 2024 से चंडीगढ़ के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने 2022 से 2024 तक चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार और अतिरिक्त सचिव के रूप में काम किया। वर्मा ने यूनिवर्सिटी ऑफ रूड़की से कंप्यूटर साइंस में स्नातक और IIT से कंप्यूटर साइंस में M.Tech की डिग्री प्राप्त की है। उनकी तकनीकी पृष्ठभूमि और प्रशासनिक अनुभव उन्हें खास बनाता है।
राजीव वर्मा का करियर
उप-मंडलीय अधिकारी (SDO), आइज़ॉल, मिज़ोरम (1994-1996)
रक्षा, वित्त, शहरी विकास, स्वास्थ्य और परिवहन मंत्रालयों में अहम भूमिकाएं
उप आयुक्त, दिल्ली (2000-2002)
दिल्ली के शहरी विकास और योजना विभागों में अतिरिक्त सचिव
संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय (2013-2017)
चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, दिल्ली परिवहन निगम (DTC)
प्रमुख सचिव और आयुक्त, दिल्ली सरकार
वित्त एवं राजस्व सचिव, दिल्ली (2018-2022)
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार (2024), साथ ही चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार
राजीव वर्मा 1 अक्टूबर 2025 से औपचारिक रूप से दिल्ली के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।