नई दिल्ली. केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले मंत्री प्रभालद जोशी ने लोकसभा में कहा कि देशभर के लगभग सभी राशन कार्ड डिजिटाइज्ड हो चुके हैं। वर्तमान में देश में लगभग 20.58 करोड़ घरेलू राशन कार्ड हैं, जिनमें से लगभग सभी का डिजिटलीकरण पूरा हो गया है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2029 तक जारी
मंत्री ने बताया कि सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रति व्यक्ति हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है। यह योजना 2029 तक जारी रहेगी, ताकि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को राहत मिलती रहे।
डिजिटलीकरण से बढ़ी पारदर्शिता और सुविधा
डिजिटलीकरण के कारण अब राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ गई है। लाभार्थी अब अपने राशन कार्ड की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं, वितरण प्रक्रिया में होने वाली किसी भी गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं और डिजिटल तरीके से अपने विवरण को अपडेट कर सकते हैं।
सुविधाएं और लाभ
राशन कार्ड की ऑनलाइन सत्यापन सुविधा
डुप्लीकेट राशन कार्ड रोकने में मदद
राशन वितरण प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कम हुआ
सरकारी लाभों का सही तरीके से लक्षित वितरण
सरकार की योजना का प्रभाव
PMGKAY और राशन कार्ड डिजिटलीकरण से करोड़ों गरीब परिवारों को आर्थिक और पोषण सुरक्षा मिली है। इससे उन्हें मुफ्त अनाज मिलता है, और डिजिटलीकरण के माध्यम से वितरण प्रणाली अधिक कुशल और पारदर्शी हो गई ह
