सोलन. सोलन के चंबाघाट स्थित श्मशान घाट का कार्य प्रगती पर है और इसके जीर्णोद्धार के लिए करीब दो करोड़ की लागत आएगी. यह जानकर आज शमशान घाट में जीर्णोद्धार का कार्य करवा रही सामाजिक संस्था वेश समाज के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान दी.
संस्था के उपप्रधान राजीव गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक शमशान घाट में साठ लाख रुपए का कार्य करवाया जा चुका है. जिसमें सरकार, स्थानीय मंत्री विधायक एवं सोलना की जनता का सहयोग है. उन्होंने बताया कि शमशान घाट में पार्किंग ,शोचालय,बैठने के स्थान व विद्युत से दाहसंस्कार करने वाली मशीन लगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि पूरा करने में करीब एक वर्ष लगेगा. उन्होंने लोगो से इस कार्य को पूर्ण करने में हरसंभव सहयोग करने की अपील की है.