नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में हाल ही में लागू हुए GST reforms को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चार टैक्स स्लैब (4 Tax Slabs) रखने का फ़ैसला न तो BJP सरकार का था और न ही तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली का, बल्कि यह फैसला राज्यों के वित्त मंत्रियों की Empowered Committee ने लिया था।
सीतारमण ने कहा कि इस कमेटी में Congress ministers भी शामिल थे, इसलिए विपक्ष को इस बात की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि अगर विपक्ष यह साबित कर दे कि उनका दावा गलत है तो वह माफ़ी मांगने को तैयार हैं।
GST में हुए बड़े बदलाव: अब सिर्फ 2 Tax Slabs
GST Council Meeting में बुधवार को बड़ा फैसला लिया गया। अब पहले की तरह चार slab rates नहीं होंगे।
पहले GST के 4 slabs थे – 5%, 12%, 18% और 28%।
अब 12% और 28% slabs खत्म कर दिए गए हैं।
उनकी जगह 2-tier structure लागू होगा।
Luxury products और sin goods पर अब नया 40% slab लगाया जाएगा।
यह नया ढांचा 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।
सिथारमण बोलीं – “India needs better Opposition”
सीतारमण ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश को एक जिम्मेदार और बेहतर विपक्ष की ज़रूरत है। उन्होंने कहा –
“विपक्ष सिर्फ जनता को गुमराह कर रहा है।
ऐसी ill-informed commentary देश के हित में नहीं है।
PM Modi हमेशा pro-people reforms पर ध्यान देते हैं।”
